
थोक दवा प्रतिष्ठानों का औषधि निरीक्षक ने किया सत्यापन
बलिया। शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को दवा मार्केट बिशुनीपुर में थोक दवा प्रतिष्ठानों का सत्यापन अभियान चलाया गया। औषधि निरीक्षक श्रीमती सीमा वर्मा ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेखों और व्यवस्थाओं का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान दवा कारोबार से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, महासचिव बब्बन यादव, नगर महासचिव वरुण तिवारी तथा कामरेड देवेंद्र राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सत्यापन कार्य में सहयोग किया।