
यश मिश्रा ‘बंटी’ बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
बलिया। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने संगठन को धार देने के उद्देश्य से युवा नेता यश मिश्रा ‘बंटी’ को जिला युवक कांग्रेस बलिया का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यश मिश्रा ‘बंटी’ के मनोनयन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि बंटी छात्रसंघ के समय से ही सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि यश मिश्रा ‘बंटी’ के जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से बड़ी संख्या में युवा साथी कांग्रेस से जुड़ेंगे और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।



बांसडीह ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि चुनाव के समय युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में यश मिश्रा ‘बंटी’ का मनोनयन युवाओं के लिए उत्साहवर्धक है। यश मिश्रा ‘बंटी’ को बधाई देने वालों में राजेंद्र चौधरी, उषा सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुपमा सिंह, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय, महाप्रसाद चौबे, अबूल फैज, राहुल चौबे, मयंक तिवारी, बलवंत चौहान, पंकज यादव, मंटू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।