बिहार सीएम के बक्सर दौरे को लेकर बलिया में भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन

Spread the love

बिहार सीएम के बक्सर दौरे को लेकर बलिया में भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन


22 सितंबर की मध्य रात्रि से 23 सितंबर रात आठ बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध, फेफना व चितबड़ागांव तिराहे पर रोके जाएंगे वाहन

बलिया। बिहार के मुख्यमंत्री के 23 सितंबर को बक्सर जिले के बक्सर प्रखंड में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए बलिया पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी एवं मालवाहक वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। थाना फेफना, चितबड़ागांव और नरही क्षेत्र से बक्सर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के साथ ही यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अन्य वाहनों का आवागमन 22 सितंबर की मध्य रात्रि से 23 सितंबर की रात आठ बजे तक बंद रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट महानुभावों के आवागमन के दौरान निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह डायवर्जन लागू किया गया है।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

फेफना तिराहा: फेफना से बक्सर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को रोका जाएगा। बैरिया, सिकंदरपुर या बांसडीह की ओर जाने वाले वाहन त्रिकालपुर तिराहा (गड़वार) से सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

चितबड़ागांव तिराहा: चितबड़ागांव से बक्सर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह की ओर जाने वाले वाहनों को फेफना तिराहा से त्रिकालपुर तिराहा (गड़वार), सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार के रास्ते भेजा जाएगा।

आपातकालीन वाहनों को छूट

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस, फायर टेंडर, मेडिकल वाहन, डीजल-पेट्रोल टैंकर, गैस वाहन, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन तथा विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को इस डायवर्जन से छूट रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *