वीडियोग्राफी के बहाने बुलाकर कैमरा, चाबी व नकदी लूटी

Spread the love

वीडियोग्राफी के बहाने बुलाकर कैमरा, चाबी व नकदी लूटी


बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के हरदतपुर गांव में वीडियोग्राफी के बहाने बुलाकर दो युवकों ने फोटोग्राफर से डीएसएलआर कैमरा, चाबी और तीन हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


विशुनपुरा मनिकापुर गांव निवासी पंकज भारती मांगलिक कार्यक्रमों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की शाम एक व्यक्ति ने फोन कर वीडियोग्राफी के लिए बुकिंग की और उसे हरदतपुर गांव बुलाया। फोन करने वाले के कहने पर वह डीएसएलआर कैमरा लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचकर जब उन्होंने वीडियो बनाने की जगह के बारे में फोन पर जानकारी मांगी तो गांव के पास शराब पी रहे दो युवकों ने कथित तौर पर उनका कैमरा, चाबी और तीन हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *