सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य का 24 सितंबर को होगा बलिया में प्रथम आगमन

Spread the love

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य का 24 सितंबर को होगा बलिया में प्रथम आगमन

बलिया। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद 24 सितंबर को बलिया में प्रथम आगमन होगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनका भव्य अभिनंदन करने के साथ ही वे प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।


पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे रसड़ा के नदौली बार्डर से होगी। यहां स्वागत के बाद यात्रा आजाद चौराहा रसड़ा, चिलकहर, पियरिया, फेफना, सागरपाली और बहेरी होते हुए चितू पाण्डेय चौराहा, बलिया पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टीजनों की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्य प्रेस के साथियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे बांसडीह के लिए रवाना होंगे। सुशील पाण्डेय कान्हजी ने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *