ट्रैक्टर-ट्राली से 4.5 लाख की अवैध शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

Spread the love

ट्रैक्टर-ट्राली से 4.5 लाख की अवैध शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

दुबहड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, 70 पेटी में अंग्रेजी शराब बरामद

बलिया। दुबहड़ पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली से शराब ले जा रहे 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 4.5 लाख रुपये बताई गई है। मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर और प्रेशर ट्राली भी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास, बसरिकापुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की गई। तलाशी में 40 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस और 30 पेटी 8 पीएम ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब की 70 पेटियों में कुल 3360 पाउच थे। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब भरी थी। पुलिस ने मौके से रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो निवासी फुलवरिया, पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दुबहड़ थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), 63 और 72 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *