वार्षिक यूनिट मीटिंग में जीवन रक्षा व बीमा प्लेटिनम पॉलिसी की दी गई जानकारी

Spread the love

वार्षिक यूनिट मीटिंग में जीवन रक्षा व बीमा प्लेटिनम पॉलिसी की दी गई जानकारी

शतकवीर, अर्धशतकवीर और क्वार्टर सेंचुरियन अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित

बलिया। एनसीसी तिराहा स्थित एक होटल में रविवार को वार्षिक यूनिट मीटिंग टीम 123 का आयोजन किया गया। जिसमें बीमा क्षेत्र से जुड़ी नई योजनाओं और अभिकर्ताओं की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक (एजेंसी) सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा नई पॉलिसी जीवन रक्षा एवं बीमा प्लेटिनम के बारे में जानकारी देते हुए उनके लाभ और विशेषताओं से अवगत कराया गया। साथ ही अन्य बीमा पॉलिसियों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

डिप्टी मैनेजर CLIA मुकेश मिश्रा ने अभिकर्ताओं को विभिन्न बीमा योजनाओं की उपयोगिता समझाते हुए ग्राहकों तक सही जानकारी पहुंचाने और उन्हें उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप पॉलिसी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। 123 के टीम लीडर व प्लेटिनम बिग्रेड सीएलआईए प्रियंवद कुमार दूबे ने कहा कि बैठक का उद्देश्य अभिकर्ताओं को नई योजनाओं से परिचित कराने के साथ ही बीमा कार्य के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाना है। इस अवसर पर पिछले वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शतकवीर, अर्धशतकवीर और क्वार्टर सेंचुरियन अभिकर्ताओं के साथ ही नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही सम्मान समारोह के दौरान बेहतर कार्य करने वाले अभिकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के पूर्व शतकवीर अभिकर्ताओं द्वारा उपस्थित अधिकारियों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और अभिकर्ताओं के बीच आपसी संवाद भी हुआ तथा संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर सीनियर ब्रांच मैनेजर दिलीप तिवारी, शाखा प्रबंधक सेटेलाइट ऑफिस चितबड़ागांव राम प्रवेश राम, अजीत पाठक, राजकुमार, विश्राम वर्मा, रणजीत सिंह, नेहा खान, हरेराम सिंह, अंगद सिंह, जयप्रकाश राय, सत्यम पांडेय, राजू गुप्ता, लवकुश, संजय, सरिता सिंह, रागिनी सिंह, पूजा गिरी, अनिल सिंह, ममता दुबे, विवेक मिश्रा, भोला, रेनू वर्मा, पूजा सिंह सहित नारीशक्ति और समस्त अभिकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *