शार्टसर्किट से मोबाइल टावर में लगी आग

Spread the love

शार्टसर्किट से मोबाइल टावर में लगी आग

बलिया। बैरिया क्षेत्र के टोला शिवन राय में रविवार को शॉर्ट सर्किट से मोबाइल टावर में भीषण आग लग गई। शिक्षक शिवनाथ सिंह के बगल में स्थित इस टावर पर एयरटेल और वोडाफोन की नेटवर्क सेवाओं से संबंधित उपकरण लगे हुए हैं। आग लगने की घटना से आस – पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर में आग लगते ही उपकरणों से तेज धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही संबंधित कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई। आग से टावर में लगे नेटवर्क उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे एयरटेल और वोडाफोन की मोबाइल सेवाएं कुछ दिनों तक प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों ने संबंधित कंपनियों से टावर की जल्द मरम्मत कराकर नेटवर्क सेवा बहाल कराने की मांग की है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *