किशोरी को सर्प ने डसा, डॉक्टरों ने बताया मृत, परिजन कर रहे दावा ‘अभी चल रही है नब्ज’, झाड़-फूंक में जुटे

Spread the love

किशोरी को सर्प ने डसा, डॉक्टरों ने बताया मृत, परिजन कर रहे दावा ‘अभी चल रही है नब्ज’, झाड़-फूंक में जुटे

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी डब्लू कनौजिया की 17 वर्षीय पुत्री चांदनी को सर्प ने डस लिया।।परिजन उसे आनन – फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे अस्पताल के बजाय सिकंदरपुर झाड़- फूंक कराने ले गए। हालत बिगड़ने पर सुबह करीब आठ बजे मऊ स्थित फातिमा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि चांदनी की नब्ज रुक-रुककर चल रही है। उनका यह भी कहना है कि घी पिलाने पर उसने करीब तीन चम्मच पिया है। परिजनों के अनुसार चांदनी गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे छज्जे से बिस्तर पर गिरे करैत सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। किशोरी ने तत्काल अपने भाई को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *