रंगोली बनाकर व दिया जलाकर  मनाया पीएम का जन्मदिन

Spread the love

रंगोली बनाकर व दिया जलाकर  मनाया पीएम का जन्मदिन

विधायक केतकी ने किया  ‘सेवा संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ

बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मैरीटार गांव स्थित अपने आवास पर क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ रंगोली बनाकर और केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक केतकी सिंह ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया ।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने सहतवार के चैनराम बाबा मंदिर परिसर में आशीर्वाद का दिया अखंड दीप प्रज्ज्वलित किया। मंदिर परिसर में विधायक नेता कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों दीप जलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प निरंतर सशक्त होता रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा किया।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कस्बा के वार्ड नंबर तीन में सोहर गाकर पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना किया गया। इस दौरान धनंजय सिंह,अजय सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, रंजन सिंह, राज कुमार वर्मा, प्रतुल ओझा, दुर्गेश मिश्रा, मुनजी गोंड, शिवम गुप्ता, तेज बहादुर रावत, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *