बांसडीह के पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव

Spread the love

बांसडीह के पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव


बलिया। बांसडीह क्षेत्र के पूरा गांव स्थित ऐतिहासिक पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर में भादो मास के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के बीच हुआ। रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।


कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। आचार्य रवि प्रकाश तिवारी, अमित पाण्डेय, बृजेश तिवारी, विवेक शुक्ल और दुर्गा पाण्डेय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में लगातार ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र दूबे ने बताया कि भादो मास में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन मंदिर में प्रतिवर्ष किया जाता है। इसका उद्देश्य धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। आयोजन के दौरान मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस दौरान गुड्डू सिंह, अरूण सिंह, नरेंद्र दूबे, शिवजी पाठक, लल्लू सिंह, अमरजीत सिंह, दिलीप यादव, विनोद सिंह, अशोक उपाध्याय, संजय सिंह, ओपीएन सिंह, विनय सिंह, दिनेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *