बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता, लेखपाल सस्पेंड

Spread the love

बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता, लेखपाल सस्पेंड

कटान, भूमि मुआवजा और राहत सहायता में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच में आरोपों की पुष्टि

बलिया। बांसडीह तहसील क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री और सहायता के वितरण में अनियमितता बरतना महाराजपुर गांव के लेखपाल विपिन सिंह को भारी पड़ गया।शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।

बताया जाता है कि इन दिनों बांसडीह तहसील क्षेत्र के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। प्रभावित गांवों में प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी दौरान महाराजपुर गांव में कटान, भूमि मुआवजा और राहत सहायता के वितरण में अनियमितता की शिकायत सामने आई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान लेखपाल विपिन सिंह पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने बताया कि जांच में राहत सहायता के वितरण में लेखपाल द्वारा अनियमितता बरते जाने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *