पारिवारिक कलह से क्षुब्ध व्यक्ति ने जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में लगाई छलांग

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध व्यक्ति ने जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में लगाई छलांग


भांजे को फोन पर दी थी जानकारी, पुलिस और एनडीआरएफ तलाश में जुटी


बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी करीब 45 वर्षीय राजेश गुप्ता पुत्र स्व. परमेश्वर गुप्ता ने सोमवार को पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जनेश्वर मिश्र सेतु के चौथे नंबर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू कराया और एनडीआरएफ को भी सूचना दी।


बताया जा रहा है कि सोमवार करीब तीन बजे राजेश ने पुल से छलांग लगाने से पहले अपने भांजे को इसकी जानकारी दी थी। भांजे ने परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंगा में संभावित स्थानों पर उनकी तलाश शुरू कराई। घटना की जानकारी होते ही राजेश के परिजन भी सेतु पर पहुंच गए। मौके पर तहसीलदार समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और तलाश अभियान पर नजर बनाए रखी। एनडीआरएफ टीम को बुलाकर गंगा में सर्च अभियान चलाने की तैयारी की गई।
उधर, राजेश के गंगा में छलांग लगाने की खबर से सेतु पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को हटाकर मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस पारिवारिक विवाद के कारणों की भी जानकारी जुटा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *