
बलिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल
बलिया। सोमवार की शाम करीब 3:30 बजे आई अचानक बारिश एवं तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली भीमपुरा थाना के कसौन्डर गांव के नहर के पास गिरी। जिसकी चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने शव का पंचनामा का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया। मृतकों की पहचान रंजीत कुमार कुमार 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामायण प्रसाद निवासी कसौन्डर थाना भीमपुरा जनपद बलिया, अनुराग कुमार 24 वर्ष पुत्र कमलेश निवासी सिकंदरापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया के रूप में की गई। जबकि घायल की छोटू कुमार 32 वर्ष पुत्र स्व जितेंद्र कुमार निवासी को कसौन्डर थाना भीमपुरा जनपद बलिया के रूप हुई। जिसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा।






बताया जा रहा है कि जब तेज गरज के साथ बारिश आई तो करीब पांच छह लोग नहर के पास पेड़ के नीचे छिप गए। जहां आकाशीय बिजली तेज आवाज के साथ गिर गई। जिसकी चपेट में दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उधर दोनों परिवार जनों में मौत की सूचना मिलने के बाद कोहराम मच गया। इस बाबा भीमपुर थाना ध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। स्थिति सामान्य है। पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।