कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा12 विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेता मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

Spread the love

कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
12 विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेता मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग


बलिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय नृत्य में गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की इशिता वर्मा प्रथम, गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की जीनत द्वितीय और महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर की अनुराधा तृतीय रहीं। लोकगीत में गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की टीम प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की टीम द्वितीय और गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की टीम तृतीय रही।


सुषिर वाद्य में नागाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के देवमणि उपाध्याय प्रथम तथा अवनद्ध वाद्य में टाउन इंटर कॉलेज के सूरज पासवान प्रथम रहे। नाटक में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की लकी पांडेय, भाग्यलक्ष्मी और गुड़िया गोंड की टीम प्रथम रही। चित्रकला में राजकीय इंटर कॉलेज के ज्ञान प्रकाश शर्मा, मूर्तिकला में सूर्यकांत ठाकुर तथा स्थानीय खेल-खिलौने में टाउन इंटर कॉलेज के रवि कुमार व आशीष प्रजापति प्रथम रहे। कहानी वाचन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रसड़ा की सोनी व सुप्रिया प्रथम रहीं।

निर्णायक की भूमिका डॉ. अरविंद उपाध्याय, राम नारायण यादव, शैलेंद्र मिश्र, जया उपाध्याय, राधा स्वामी, इरफान खान व इरशाद अहमद अंसारी ने निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद स्तर के प्रथम विजेता अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर डीसी (मा.) अतुल तिवारी, प्रभारी प्रधानाचार्या साजिदा बानो सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *