ई -रिक्शा पर सवार महिला के गले से लॉकेट झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Spread the love

ई-रिक्शा पर सवार महिला के गले से लॉकेट झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

बलिया। चितबड़ागांव कस्बे से ई-रिक्शा में सवार होकर गांव जा रही करीब महिला के गले से बाइक सवार अज्ञात बदमाश लॉकेट झपटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव निवासी करीब 40 वर्षीय महिला बुधवार को कस्बा चितबड़ागांव से ई-रिक्शा में बैठकर अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर महिला के गले पर झपट्टा मारकर लॉकेट छीन लिया। महिला के शोर मचाने से पहले ही बदमाश तेज गति से बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर थाना चितबड़ागांव पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *