
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, जिलाध्यक्ष ने दिया भरोसा
बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। जिसमें संगठन को और मजबूत बनाने के साथ ही पत्रकार सदस्यों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन के स्तर से प्रभावी पहल करने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों से उनकी समस्याओं को लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके निस्तारण के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा सके। प्राप्त समस्याओं पर चर्चा के बाद उनके उचित एवं शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।



बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य के सामने कोई समस्या आती है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन स्तर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा।



उन्होंने सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखने, संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में पत्रकारों के बीच एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक का संचालन मंजय सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा, हरिवंश कुमार, बृजेश कुमार दुबे, रोहित कुमार, हसन खान, जितेन्द्र कुमार वर्मा, संजय राय, प्रभाकर सिंह, अभिजीत सिंह, जनार्दन सिंह, बसंत पांडेय, उपेंद्र कुमार, अश्विनी पाण्डेय, मंजय सिंह, अनिल कुमार केसरी, संजय सिंह, प्रभुनाथ सिंह, आनंद मोहन सिंह, कन्हैया कुमार वर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, कैलाशपति सिंह, डुलडुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।