टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बलिया। बांसडीह क्षेत्र के टंडवा गांव में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब टहलने निकले ग्रामीणों ने गोदाम से धुआं उठता देखा।


ग्रामीणों ने तत्काल टेंट व्यवसायी सुमित कुमार चौबे को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुमित और ग्रामीणों ने गोदाम का ताला खोलकर देखा तो अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग से टेंट का सामान, कुर्सियां, मेज, गद्दे, रजाइयां और जनरेटर समेत अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।


बताया गया कि सुमित कुमार चौबे गुरुवार रात गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लग गई। गोदाम बंद होने के कारण रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।घटना में लाखों रुपये के नुकसान से व्यवसायी के सामने अपने टेंट कारोबार को दोबारा खड़ा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *