राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए बलिया के शिक्षक अजीत श्रीवास्तव

Spread the love

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए बलिया के शिक्षक अजीत श्रीवास्तव


प्रदेश के 61 शिक्षकों को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025

बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। इनमें जिले के अजीत कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हैं। शासन की ओर से जारी सूची में उनका चयन पुरस्कार के लिए किया गया है।


अजीत उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद, विकासखंड मुरली छपरा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। राज्य स्तरीय चयन समिति की 13, 14, 18 एवं 19 अगस्त 2025 को हुई बैठकों की कार्यवाही में की गई संस्तुति के आधार पर प्रदेश के कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है। शासन के 31 अगस्त 2026 के पत्र में पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। सूची में जिले के अजीत कुमार श्रीवास्तव का नाम आठवें क्रम पर है।


शासन के इस निर्णय के बाद जिले के शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने अजीत को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *