मोबाइल चलाने पर डांट से क्षुब्ध युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Spread the love

मोबाइल चलाने पर डांट से क्षुब्ध युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा


बलिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मल्लाहीचक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर की ऊंचाई पर देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया।


सुल्तानपुर नई बस्ती निवासी आरती राजभर को शनिवार रात मोबाइल अधिक चलाने को लेकर मां, पिता और भाई ने डांट दिया था। बताया जाता है कि इससे क्षुब्ध होकर वह रविवार सुबह घर से निकलकर मल्लाहीचक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।


युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सूरज पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छोटे माइक के जरिए काफी देर तक युवती को समझाया-बुझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद युवती सकुशल टावर से नीचे उतर आई। युवती के नीचे आते ही परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *