
आनंद दुबे ने STO बलिया के पद पर पुनः किया कार्यभार ग्रहण
बलिया के मुख्य कोषाधिकारी आनंद को कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से किया गया था संबद्ध
पत्नी अर्चना का सोशलमीडिया पर बयान देना पड़ा था भारी
जग नारायण झा को वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का मिला था अतिरिक्त प्रभार

रिपोर्ट: श्रवण कुमार पांडेय
बलिया। सेवानिवृत कर्मचारी, अधिकारी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बरमेश्वर नाथ पांडेय के नेतृत्व में चला धरना आखिर का रंग लाया। पेंशनरों की मांग पर शासन ने मुख्य कोषाधिकारी आनंद कुमार दुबे को पुनः बलिया मुख्य कोषाधिकारी के पद पर तैनात किया। इसके बाद मुख्य कोषाधिकारी आनंद कुमार दुबे ने शनिवार की रात करीब 7:00 बजे।मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।जिसके बाद पेंशनरों व जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।







आपको बता दें कि बलिया जिले के मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे को अगस्त 2026 में तत्काल प्रभाव से कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया था। वही जग नारायण झा, संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आजमगढ मण्डल, आजमगढ को वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का अतिरिक्त प्रभार बिना किसी अतिरिक्त वेतन भत्ते के प्रदान किया गया था। बता दे कि मुख्य कोषाधिकारी की पत्नी अर्चना पांडेय द्वारा एक सार्वजनिक मंच से सोशल मीडिया पर दिए गए बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिससे बीजेपी सरकार रहे परिवहन मंत्री की किरकिरी हुई थी। इसके बाद से ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई तेज हुईं और अचानक तबादले आदेश जारी हो गया।
इसकी जानकारी होने पर सेवानिवृत कर्मचारी, अधिकारी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के पेंशनरों ने अध्यक्ष बरमेश्वर नाथ पांडेय के नेतृत्व में बलिया मुख्य कोषागार परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिनकी मांग पर शासन ने मुख्य कोषाधिकारी आनंद कुमार दुबे को पुनः बलिया एसटीओ के पद पर तैनात कर दिया। इसके बाद आनंद कुमार दुबे ने शनिवार की रात पेंशनरों के साथ कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। जिसके बाद पेंशनरों व जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर दर्जनों पेंशनर मौजूद रहे।