इनर व्हील क्लब की चेयरमैन मधु कमानी ने किया बलिया क्लब का निरीक्षण

Spread the love

इनर व्हील क्लब की चेयरमैन मधु कमानी ने किया बलिया क्लब का निरीक्षण


बलिया। इनर व्हील क्लब बलिया में चेयरमैन मधु कमानी का आगमन हुआ। क्लब के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने क्लब की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों का निरीक्षण किया और वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों को बधाई दी।


मधु कमानी ने महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा तथा समान सम्मान के अधिकारों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी में नशे की बढ़ती लत चिंता का विषय है। इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इनर व्हील क्लब बलिया को स्कूलों और कॉलेजों में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। क्लब की प्रेसिडेंट नंदिनी तिवारी ने चेयरमैन मधु कमानी का स्वागत करते हुए उनके निर्देशों का पालन करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संपादिका डॉ. नीरू माथुर भटनागर, आईएसओ प्रीति सरावगी, सचिव महेंद्र पाल, आईपीपी मधु श्रीवास्तव, मंच संचालिका अनिता सिन्हा समेत संस्था के करीब 30 सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *