जनपद में 100 स्थानों पर होगा मूर्ति विसर्जन

Spread the love

जनपद में 100 स्थानों पर होगा मूर्ति विसर्जन

बलिया। प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन की ओर से जनपद के 22 थाना अंतर्गत कुल 100 स्थान को चिन्हित किया गया है, जहां समिति के लोग प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे। वर्ष 2026 के मुताबिक शहर कोतवाली अंतर्गत चार स्थानों पर मूर्ति का विसर्जन होगा। जिसमें जमुआ नवीन परती, ओझवलिया पोखरा, श्रीरामघाट, महाबीर घाट शामिल है। इसी क्रम में दुबहड़ थाना में छह स्थानों पर विसर्जन होगा। जिसमें जौहरी माता पोखरा, भड़सर, ओझवलिया, गंगा नदी का छाड़न, आछी बाबा घाट, जनेश्वर मिश्र सेतु घाट शामिल है। वही सुखपुरा में सम्बन्धित गांव का पोखरा, सुरहा ताल दक्षिणी तथा गड़वार में सम्बन्धित गांव की सीमा में गड्ढ़ा व पोखरा में विसर्जन होगा। उधर, फेफना में सेमराघाट, तीखापुल, मटिही पुल (टोस नदी) और नरही अंतर्गत गोबिन्दपुर व उजियार घाट (गंगा नदी का छाड़न), सुरापाली मगही नदी, बेरिया पुल तथा चितबड़ागांव अंतर्गत टोंस नदी, कारो तालाब, नगपुरा पुल के पास मूर्ति विसर्जन होगा। वही में बैरिया माझी पुल, बालक बाबा आश्रम, गंगा नदी का छाड़न तथा हल्दी थाने में चैन छपरा, गायघाट (गंगा नदी का छाड़न) सीताकुण्ड पोखरा, महाबीर मन्दिर पोखरा, पचरुखिया ढाला, आछी बाबा घाट, सुकुल छपरा ढाला के पास गंगा का छाड़न, जवही घाट, राजपुर गांव पोखरा, त्रिलापुर मठिया, कृपाल बाबा छाड़न में मूर्ति विसर्जन होगा।

इसी प्रकार दोकटी थाना अंतर्गत सम्बन्धित गांव की सीमा में गड्‌ढा एवं शिवपुर घाट और रेवती में कोलनाला (घाघरा नदी का छाड़न) एवं रेवती कस्बा के पश्चिम ताल में विसर्जन होगा। उधर, बांसडीह में सम्बन्धित गांव का तालाब व थाना क्षेत्र सुखपुरा के सुरहा ताल, सरयू के छाड़न और बांसडीह रोड के सम्बन्धित गांव का पोखरा, बाबा बालखण्डी नाथ पोखरा एवं कुछ मुर्तियां थाना क्षेत्र सुखपुरा के सुरहा ताल, रेवती कुण्ड, सहपुरवा नदी, कोतवाली बिचलाघाट में मूर्ति विसर्जन होगा। वही सहतवार चौसठ बन्धा, बलेउर बाउली, गाँव के तालाब व पोखरे में विसर्जन होगा। इसी प्रकार मनियर थाना अंतर्गत बहेरा नाला, घोघा दहताल और सिकन्दरपुर के नरहनी, कठवा पोखरा, कठौराघाट, जूहा बिहरा (घाघरा का छाड़न) तथा खेजुरी में हरीपुर नाला व लेदुहरा पोखरा, करम्मर पोखरा तथा थाना सिकन्दरपुर के कठौराघाट में विसर्जन होगा। जबकि पकड़ी अंतर्गत
सम्बन्धित गांव का पोखरा व नहर तथा रसड़ा कोतवाली में सिधागर घाट टोंस नदी के पास नव निर्मित पोखरा और नगरा में नरही नहर में मूर्ति विसर्जित होगा। इसी प्रकार भीमपुरा थाना अंतर्गत पकड़िया बाग के पास गोपालपुर पोखरा, चरौवां राम मन्दिर पोखरा, करौधी बन्धा, फरही नाला महदेवा, जोगीबीर बाबा भिण्ड, कसौण्डर नाला तथा थानाक्षेत्र उभांव के मालीपुर नहर, बेल्थरारोड और उभांव अंतर्गत तुर्तीपार, हल्दीरामपुर, बेल्थराबाजार घाट, मतुरनी देवी महाविद्यालय के पास पोखरा, स्कूल बभनौली पोखरा, मालीपुर बड़ी नहर, राजपुर फरही नाला, भीण्डकुण्ड तालाब, अखोप फरही पुल, रसड़ा गांव का पोखरा, मुजैना घाट, खैराखास घाट, गौरी पुलिया, घाघरा नदी के गड्ढे में, दोथ नाला, डीह बाबा स्थान ग्राम रछौली में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी।

जिले में विभिन्न तिथियों में होगी मूर्ति विसर्जित

20 अक्टूबर 2026 को 95,
21 अक्टूबर 2026 को 333,
22 अक्टूबर 2026 को 197,
23 अक्टूबर 2026 को 29,

24 अक्टूबर 2026 तीन मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। इस प्रकार कुल 657 प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *