हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार

Spread the love

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार


बलिया। फेफना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को थम्मनपुरा निवासी ऋषिकान्त दूबे पर हसनपुरा निवासी अभिषेक कुमार पासवान ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में ऋषिकान्त की मां की तहरीर पर फेफना थाने में धारा 109(1) बीएनएस में केस दर्ज किया गया था।


इसी मामले में 26 अगस्त की रात करीब 2:10 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रामा सेंटर बलिया से वांछित आरोपी अभिषेक कुमार पासवान (20) पुत्र भूपेन्द्र पासवान, निवासी हसनपुरा, थाना फेफना को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ फेफना थाने में पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 में धारा 115(2), 309(6), 317(2), 352 बीएनएस तथा धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के मामले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *