बलिया कमरे में परिवार के सदस्यों को बंद कर चोरों ने खंगाला घर, 3.50 लाख नकदी सहित लाखों के गहनों को किया पार, मुकदमा दर्ज

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

बलिया कमरे में परिवार के सदस्यों को बंद कर चोरों ने खंगाला घर, 3.50 लाख नकदी सहित लाखों के गहनों को किया पार, मुकदमा दर्ज

एक ही कमरे में सो रहा था परिवार, बाहर से चल रहा था कूलर, नहीं मिली आहट

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली नई बस्ती मोहल्ले में चोरों ने एक कमरे में सो रहे घर के सदस्यों को बाहर से दरवाजा बंदकर 3.50 लाख नकदी सहित लाखों रुपए के सोने व चांदी के गहनों लेकर चलते बने। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह नींद खुलने के बाद हुई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। उधर, मंगलवार की शाम पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस पीड़ित के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के मझौवा दीघार नई बस्ती निवासी विवेक कुमार मिश्रा वर्ष 2019 से शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली नई बस्ती मोहल्ले में मकान बनवाकर परिवार सहित निवास कर रहे थे। प्रतिदिन की भांति पति-पत्नी व उनके पुत्र-पुत्री एक ही कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर रात सो रहे थे। बाहर से कूलर लगा हुआ था। इसी बीच देर रात चोर घर की बाउंड्री वॉल फादर पीछे लगे खिड़की के दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किए। इसके बाद एक ही कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से दरवाजे में बंद कर दिया। इसके बाद आराम से प्रत्येक कमरों में रखे आलमारी, सूटकेस व बक्सा खोलकर उसमें रखे 3.50 लाख रुपया, सोने का दो मांगटीका, दो नथिया, तीन जोड़ी आयरन, चार सोने की चूड़ी, 22 भर चांदी का डाड़ा, दो हथशंकर, दो जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बिछिया सहित हजारों रुपए के कीमती कपड़े चुरा कर फरार हो गए। यहां तक की बेटी के पढ़ने वाले कॉपी – किताब को भी साथ ले गए और कुछ दूर ले जाकर के फेंक दिया। परिजनों को घटना की जानकारी कूलर चलने के कारण नहीं हो सकी। जब परिजनो की नींद खुली तो दरवाजा खोलने लगे। लेकिन वह वह बाहर से बंद होने के चलते नहीं खुल सका। उन्होंने किसी तरह दरवाजे को झटका देकर खोला। दरवाजा खुलने के बाद वह अन्य कमरों में गए जहां आलमारी, सूटकेस, बक्से में रखे सामान गायब देख अवाक रह गए। उधर घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों इकट्ठा हो गए। परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल मुकामी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एवं फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही पीड़ित विवेक कुमार मिश्रा के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। इस बाबत शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हो गई है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *