बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर; BHU रेफर

Spread the love

बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर; BHU रेफर


बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के थम्मनपुर गांव में मंगलवार शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू अस्पताल वाराणसी रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त की शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि थम्मनपुर निवासी ऋषिकांत दुबे पुत्र गुड्डू दुबे को अभिषेक पासवान पुत्र भूपेंद्र पासवान ने पेट में चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही फेफना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ऋषिकांत को तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया।


चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बीएचयू अस्पताल वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभिषेक पासवान को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *