हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बांस का डंडा बरामद

Spread the love

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बांस का डंडा बरामद

बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का एक डंडा भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गड़वार थाने में दर्ज मुकदमे के नामजद आरोपी रतसड़-जनऊपुर मार्ग तिराहे पर पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी हरपुर बगइचा, थाना सुखपुरा और रोहित राजभर उर्फ रोहित कुमार पुत्र बुटन राजभर निवासी भरखरा, थाना सुखपुरा को सुबह करीब 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गड़वार थाने में धारा 109(1), 115(2) और 351(3) बीएनएस में अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *