तीन नाबालिग बच्चियां 24 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद

Spread the love

तीन नाबालिग बच्चियां 24 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद


बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।


पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को एक बच्ची की मां ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो अन्य बच्चियों के गुम होने की सूचना दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना गड़वार पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया और बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की।
पुलिस टीम ने लगातार तलाश और सुराग जुटाते हुए 24 अगस्त की सुबह करीब 9:43 बजे तीनों नाबालिग बच्चियों को नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *