पीएचसी मनियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी नपे, सीएचसी सोनवानी में मिली तैनाती

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

पीएचसी मनियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी नपे, सीएचसी सोनवानी में मिली तैनाती

पीएचसी मनियर की महिला डाक्टर, एएनएम, आशासंगीनी व अशाबहुओं ने सीएमओ कार्यालय पर दिया था धरना

प्रभारी चिकित्साधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना व अवैध वेतन कटौती का लगाया आरोप

बलिया। आखिरकार महिला डाक्टर, एएनएम, आशा संगीनी व आशाबाहुओं का बीते दिनों सीएमओ कार्यालय पर दिया गया धरना रंग लाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया ने तत्कालिक प्रभाव से डा शैलेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी (बाल रोग विशेषज्ञ) चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी, मनियर को सीएचसी, सोनवानी बलिया पर रिक्त बाल रोग विशेषज्ञ पद पर तैनात कर दिया। साथ ही निर्देशित किया है कि तत्काल कार्यभार से मुक्त होकर नवीन तैनाती स्थान पर कार्य भार ग्रहण करना सुनिश्चित करें, एवं प्रभार प्रमाण-पत्र सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें। अग्रिम माह का वेतन नवीन तैनाती स्थल से आहरित किया जायेगा।

आपको बता कि बीते दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी शैलेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध वहां पर तैनात महिला डॉक्टर, एएनएम, आशासंगीनी व आशाबहुओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जोरदार प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि हम लोगों का बिना किसी सूचना या ठोस कारण के अवैध रूप से वेतन काट दिया जाता है। इसके अलावा प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा हमें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। यहीं नहीं बेवजह फोन करके दो बजे के बाद भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है। इसके साथ ही अलग – अलग कमरे में बुलाते है और अभद्र टिप्पणी करते है। असहज माहौल के कारण मुझे अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने में भारी कठिनाई हो रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया था। जिसके बाद सीएमओ ने 24 घंटे के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाएं शांत हुई थी। इसी क्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरुद्ध सीएमओ द्वारा कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *