पूजा कर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा

Spread the love

अमित पांडेय पप्पू

पूजा कर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा

गड़वार। थाना क्षेत्र के हजौली-कुकुरहा मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका की पहचान हजौली गांव के सचित सिंह पुरा निवासी कांति देवी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि कांति देवी कुकुरहा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गड़वार एसओ हितेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *