कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में 2027 चुनाव की तैयारी पर जोर

Spread the love

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में 2027 चुनाव की तैयारी पर जोर


बलिया। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को ब्लॉक के डवाकारा हाल में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक कुमार आशीष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान में विश्वास करते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में पदाधिकारी और प्रत्याशी बड़े नाम के आधार पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सक्रियता के आधार पर बनाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो, यदि वह संगठन के लिए मेहनत नहीं कर रहा है तो उसे पदाधिकारी या प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले पदाधिकारी और प्रत्याशी ऊपर से थोप दिए जाते थे, लेकिन अब कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद उनका चयन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि किसी भी संगठन की नींव उसके कार्यकर्ता होते हैं। मूल कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर पदाधिकारी और प्रत्याशी बनाए जाने की पहल पार्टी के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि आज सभी की निगाहें कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी पर टिकी हुई हैं।


बैठक में राघवेंद्र प्रताप सिंह, पुनीत पाठक, बृजेश सिंह गांठ, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, संतोष चौबे, विनोद सिंह, महाप्रसाद चौबे, आशुतोष चौबे, अबुल फैज, अमित उपाध्याय, संग्राम तिवारी, दीपक तिवारी, कमलेश कुमार वर्मा, धुरी सिंह, कीनू मियां, राजन पासवान, विनीत तिवारी, सतेंद्र कुंवर, छोटू, जीशान अहमद, हीरा राम, आयुष उपाध्याय, हामिद रजा, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *