24 से सरयू कटान पीड़ित किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर आमरण अनशन करेंगे झुन्नू

Spread the love

24 से सरयू कटान पीड़ित किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर आमरण अनशन करेंगे झुन्नू

बलिया। सरयू नदी के लगातार कटान से किसानों की कृषि भूमि नदी में समाहित होने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ ने सोमवार, 24 अगस्त से बांसडीह तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।


नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ ने कहा कि महाराजपुर, भोजपुरवा, चांदपुर, कमालपुर, सुल्तानपुर सहित बांसडीह तहसील क्षेत्र के कई गांव सरयू नदी के कटान से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। नदी की तेज धारा लगातार किसानों की उपजाऊ जमीन को अपने आगोश में ले रही है, जिससे उनके सामने आजीविका और रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है।


उन्होंने आरोप लगाया कि कटान से प्रभावित किसानों को उनकी क्षतिग्रस्त एवं नदी में समाहित हो चुकी कृषि भूमि का अब तक समुचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में आमरण अनशन का निर्णय लिया गया है। झुन्नू सिंह ने मांग की कि कटान प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा जिन किसानों की भूमि नदी में समाहित हो चुकी है, उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनकी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *