पत्रकारों ने शोकसभा कर वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

पत्रकारों ने शोकसभा कर वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार सुबह रामगढ़ ढाले पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता अयोध्या प्रसाद हिंद की पत्नी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा देवी के आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या प्रसाद हिंद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। बताया गया कि हल्दी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर (रामगढ़) निवासी अयोध्या प्रसाद हिंद अपनी पत्नी मीरा देवी का इलाज कराने लखनऊ के कमांड अस्पताल गए थे। वापस लौटते समय 12 अगस्त को सड़क दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों को कमांड अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मीरा देवी का निधन हो गया।


मीरा देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को पचरुखिया गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र वासुदेव भाई हिंद ने दी। शोकसभा में ग्रापए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, बैरिया तहसील अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाठक, कन्हैया तिवारी, नागेंद्र प्रसाद, आनंद मोहन मिश्रा, भानु सिंह, बसंत कुमार सिन्हा, सुरेश मिश्रा, हरेराम यादव, अर्जुन साह, अनिल सिंह, सतेंद्र पांडेय, संदीप तिवारी (रिंकू), देवेंद्र नाथ तिवारी, हरिनारायण सिंह, प्रभुनाथ सिंह, राजन प्रसाद सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *