निलम्बित एएनएम की फर्जी नियुक्ति को लेकर सीएमओ कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा

Spread the love

निलम्बित एएनएम की फर्जी नियुक्ति को लेकर सीएमओ कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा

बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभय नारायण राय के कक्ष में गुरूवार को रसड़ा की निलम्बित एएनएम की फर्जी नियुक्ति के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में निदेशक चिकित्सा की ओर से जारी पत्र में एएनएम की नियुक्ति फर्जी पाई गई हैं। निदेशक ने सीएमओ को समाचार पत्रों में एएनएम का आरोप प्रकाशित कराकर 15 दिनों में जबाब मांगने का निर्देश दिया है। लेकिन कई माह से यह पत्र लटका हुआ है।

कार्यालय में मामले के एक पैरोकार की सीएमओ से बातचीत चल रही थी। इस दौरान ही स्वास्थ्य विभाग के चर्चित वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर के बोलने पर हंगामा आरंभ हो गया। मामले को लेकर कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। फर्जी नियुक्ति से जुड़े प्रकरण में निदेशक के पत्र के अनुपालन और आगे की कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच चर्चा होती रही। इस पूरे प्रकरण में नियुक्ति से संबंधित दस्तावेजों और निदेशक के पत्र के आधार पर वास्तविक स्थिति क्या है, यह जांच और आधिकारिक अभिलेखों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *