पीएचसी मनियर की महिला डाक्टर, एएनएम, आशासंगीनी व अशाबहुओं ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

पीएचसी मनियर की महिला डाक्टर, एएनएम, आशासंगीनी व अशाबहुओं ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

प्रभारी चिकित्साधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना व अवैध वेतन कटौती का लगाया आरोप

सीएमओ ने 24 घंटे के अंदर जांचकर कार्रवाई का दिया आश्वासन

बलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी शैलेंद्र सिंह रावत और महिला डॉक्टर, एएनएम, आशासंगीनी व आशाबहुओं के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक पहुंच गया। जहां महिला डॉक्टर, एएनएम, आशासंगीनी व आशाबहुओं ने प्रदर्शन कर चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।तत्पश्चात सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद सीएमओ ने 24 घंटे के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाएं शांत हुई।

सीएमओ को दिए ज्ञापन में डाक्टर अवन्तिका सिंह RBSK (MO) कु देवी RBSK (A-N.M) कु ज्योति (SN) NHM ने उल्लेख किया है कि आपके अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र मनियर पर कार्यरत है। हम लोगों का बिना किसी सूचना या ठोस कारण के अवैध रूप से वेतन काट दिया जाता है। इसके अलावा प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा हमें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। यहीं नहीं बेवजह फोन करके दो बजे के बाद भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है। इसके साथ ही अलग – अलग कमरे में बुलाते है और अभद्र टिप्पणी करते है। असहज माहौल के कारण मुझे अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने में भारी कठिनाई हो रही है। इसके पूर्व एएनएम, आशासंगीनी व आशाबाहुओं ने विधायिका के ससुर से मिलकर शिकायत किया था। धरना दे रही महिलाओं ने चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए अवैध रूप से कटा वेतन शीघ्र दिलाने की मांग की। इस मौके पर सुनीता देवी, बेबी यादव, इंदु देवी, अमिता, लीलावती, सविता, सुलेखा, शर्मिला, मंजू देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *