
विजयीपुर में कटहल नाला के समीप मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
बलिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयीपुर कटहल नाले के पास गंगा नदी के मुहाने में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने भगवा रंग की बनियान, जिस पर ‘बोल बम’ लिखा है तथा काले रंग का हाफ लोअर पहन रखा था, जिस पर सफेद रंग के छींटे बने हुए हैं। मृतक के गले में पतली माला और हाथ में एक अंगूठी भी मिली है।