
बलिया महोत्सव-2025 के कलाकारों को मानदेय भुगतान के लिए 05 दिसंबर तक जमा करने होंगे दस्तावेज
बलिया। बलिया महोत्सव एवं स्थापना दिवस-2025 में अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और प्रतिभागियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला पर्यटन अधिकारी रूपेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों एवं प्रतिभागियों को मानदेय भुगतान के लिए आवश्यक दस्तावेज पर्यटन विभाग के कार्यालय में जमा कराने होंगे।



उन्होंने बताया कि बलिया महोत्सव का आयोजन 1 नवंबर से 3 नवंबर 2025 तक किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को अपना मानदेय प्राप्त करने के लिए निर्धारित अभिलेखों की हार्ड कॉपी 05 दिसंबर 2026 को शाम 05 बजे तक जमा करनी होगी। इसके लिए कलाकारों को बैंक पासबुक की स्वप्रमाणित छायाप्रति, जिसमें खाता संख्या और IFSC कोड स्पष्ट हो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति, कार्यक्रम में प्रस्तुति अथवा उपस्थिति का प्रमाण-पत्र और फोटोग्राफ्स के साथ अपना सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य है।



सभी दस्तावेज पर्यटन विभाग के कार्यालय, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (15 शैय्या), नगर बलिया में जमा करने होंगे। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद संबंधित कलाकारों एवं प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का मानदेय भुगतान नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित कलाकार एवं प्रतिभागियों की होगी। जिला पर्यटन अधिकारी ने सभी संबंधित कलाकारों एवं प्रतिभागियों से समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की अपील की है। मानदेय भुगतान से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए पर्यटन शोधार्थी विनीत कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9651563698 पर संपर्क किया जा सकता है।