उड़ाका दल ने देवेन्द्र पीजी कॉलेज बेल्थरा रोड में पकड़ा  एक नकलची

Spread the love

*उड़ाका दल ने देवेन्द्र पीजी कॉलेज बेल्थरा रोड में पकड़ा  एक नकलची*

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर 2026-27 की परीक्षा में शुक्रवार को एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। विश्वविद्यालय की ओर से गठित उड़ाका दल की पहली टीम ने देवेन्द्र पीजी कॉलेज, बेल्थरा रोड में निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थी को पकड़ा। नकल करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल की निगरानी में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से उड़ाका दल गठित किया गया है। पहली टीम की प्रभारी डॉ. रजनी चौबे के साथ डॉ. बृजकिशोर, प्रिंस पांडेय और डॉ. अभिषेक मिश्र शामिल हैं। वहीं दूसरी टीम के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार हैं। टीम में डॉ. कृष्ण कुमार साहू, सतीश जायसवाल और डॉ. स्मिता सदस्य हैं।

विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को तीन पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 805 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 769 उपस्थित रहे, जबकि 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान परिसर की केंद्राध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. छबिलाल, डॉ. शशिभूषण, डॉ. दिलीप मद्धेशिया और डॉ. विनीत सिंह के साथ डॉ. प्रियंका सिंह के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य आंतरिक उड़ाका दल के रूप में लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव एसएल पाल ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और जांच की व्यवस्था लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *