पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें तत्काल दुरुस्त कराएं: डीएम

Spread the love

पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें तत्काल दुरुस्त कराएं: डीएम

स्कूल-हॉस्पिटल की पेयजल पाइपलाइन की खुदाई प्राथमिकता से कराएं दुरुस्त

एनओसी देने में न करें देरी, पाइपलाइन कार्य मानक के अनुरूप हो: डीएम

श्रवण कुमार पांडेय

बलिया। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, पाइपलाइन बिछाने और कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


डीएम ने कहा कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक एनओसी देने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जहां एनओसी दिया जाना उचित है, वहां संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों, गलियों या अन्य मार्गों की खुदाई की गई है, कार्य पूरा होते ही उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। विशेष रूप से स्कूल, अस्पताल और परिषदीय विद्यालयों में पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए। एमएम


उन्होंने सड़क चौड़ीकरण और पाइपलाइन बिछाने के कार्यों में आपसी समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सड़क बनने के बाद दोबारा खुदाई की स्थिति नहीं आनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग और जलकल विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
डीएम ने जल निगम के सभी जेई और एई को कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर काम कराने तथा पेयजल योजनाओं से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश, नमामि गंगे से जुड़े अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *