

नगर के पेप्सी होटल रोड पर नपा का चला बुल्डोजर, हड़कंप
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के अतिक्रमण प्रभारी भारत भूषण मिश्रा व सेनिटरी इंस्पेक्टर अहमद नदीम के नेतृत्व में पेप्सी होटल रोड पर बृहस्पतिवार की शाम बुलडोजर चला। अतिक्रमण हटाने को लेकर हड़कंप मचा रहा।




अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। बताया कि नगर में सड़क पर दुकानदारों, होटल व लाज संचालकों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण आवागमन बाधित हो जा रहा था। जिसकी शिकायत आमजन व कुछ व्यापारी वर्ग द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिनके निर्देश के क्रम में नगर पालिका बलिया टीम द्वारा पेप्सी होटल रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें टीनशेड, सीढ़ी, पेवर ब्लॉक हटवाया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही।