विधायक उमाशंकर के तेरही में श्रद्धांजलि देने पहुंचे अभिनेता व सांसद रविकिशन

Spread the love

विधायक उमाशंकर के तेरही में श्रद्धांजलि देने पहुंचे अभिनेता व सांसद रविकिशन

उमाशंकर विधायक नहीं, सभी के मार्गदर्शक और जन-जन के थे नायक: रविकिशन

बलिया। रसड़ा विस के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के तेरही में बुधवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी क्रम में भाजपा सांसद रवि किशन स्व. उमाशंकर सिंह के आवास खनवर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।


भोजपुरी कलाकार व भाजपा सांसद रवि किशन ने दिवंगत उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं और वे अपने भावों पर काबू नहीं रख सके। इस अवसर पर रवि किशन ने कहा कि उमाशंकर सिंह सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि सभी के मार्गदर्शक और जन-जन के नायक थे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने रसड़ा की मिट्टी के लिए जो काम किया, उसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। सभा में मौजूद अन्य लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *