जिला अस्पताल में आरओ सिस्टम और शुद्ध जल केंद्र का हुआ शुभारंभ

Spread the love

जिला अस्पताल में आरओ सिस्टम और शुद्ध जल केंद्र का हुआ शुभारंभ
बलिया। बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम एवं शुद्ध जल केंद्र का शुभारंभ प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह एवं दानिश आजाद ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन अनुज सरावगी द्वारा किया गया।


इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सामाजिक सरोकार से जुड़े इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ स्वयंसेवी संगठन भी जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। ऐसे कार्यों का सीधा लाभ आम जनता को मिलता है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने अनुज सरावगी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में भी जिला अस्पताल परिसर में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर रैन बसेरे का निर्माण कराया था। मंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। मंत्री दानिश आजाद ने भी सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लोगों के साथ मिलकर जनहित से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। उन्होंने समाजसेवियों से भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता अरविंद गांधी, अनुज सरावगी, रजनीकांत सिंह, अभिषेक गर्ग सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके यादव ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *