
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
छह अगस्त की शाम ई-रिक्शा पलटने के बाद युवक हुआ था घायल
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित सदाफल आश्रम के सत्संग भवन के पास छह अगस्त 2026 को ई -रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें सवार चार पहिया बनाने वाला मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया है।लेकिन परिजन इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए। वहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सात अगस्त की दोपहर युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। तत्पश्चात परिजन युवक के शव को लेकर गांव पहुंचे। शनिवार को युवक के शव को मिट्टी में दफनाया गया। मृतक कमाने वाला एकलौता पुत्र था।
मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी अजहर अली उर्फ चिउड़ा 36 वर्ष पुत्र अब्बास अंसारी प्रतिदिन की भांति 6 अगस्त की शाम जापलिनगंज स्थित दुकान बंद कर ई- रिक्शा से गांव आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा मिड्ढा गांव के पूरब स्थित सदाफल आश्रम के सत्संग भवन के पास पहुंचा कि ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सात अगस्त की दोपहर युवक की मौत हो गई। मृतक की शादी वर्ष 2011 में सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव में हुई थी। जिसकी दो लड़की और एक लड़का है।