ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। रसड़ा क्षेत्र के आजाद नगर कॉलोनी के समीप रेलवे लाइन के समीप रविवार देर रात ट्रेन इंजन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी मठिया निवासी राजेश कुमार राजभर की 18 वर्षीय पुत्री नीतू राजभर रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि वह घर के पास स्थित रेलवे लाइन की ओर चली गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेन इंजन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।फिलहाल युवती किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन तक पहुंची और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *