टोंस नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Spread the love

टोंस नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
बलिया। जिले के फेफना थाना क्षेत्र में रविवार शाम टोंस नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, पक्का कोट स्थित सुल्तानपुर और चितबड़ागांव के बीच टोंस नदी पर बनी नवनिर्मित पुलिया के नीचे पानी में एक युवक का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल फेफना थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ मौत के कारणों की भी जांच कर रही है।
प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत डूबने से हुई, किसी दुर्घटना का परिणाम थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
फेफना थाना प्रभारी अखिलेश चंद पांडे ने बताया कि अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *