जेएनसीयू में अंतर-आंगनवाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन
“स्वच्छ आंगनवाड़ी–स्वस्थ बचपन, उज्ज्वल भविष्य” का दिया संदेश
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के समाज कार्य विभाग द्वारा अंतर-आंगनवाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता–2026 का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण, समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन तथा अष्टम दीक्षांत समारोह–2026 की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का आयोजन बसंतपुर आंगनवाड़ी केंद्र–2, ब्रह्माइन डेरा एवं जीरा बस्ती स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “स्वच्छ आंगनवाड़ी–स्वस्थ बचपन, उज्ज्वल भविष्य” की संकल्पना को साकार करते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के डॉ. रूबी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रेम भूषण यादव एवं कृषि विभाग के डॉ. अमर्तन गौतम ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं एवं विभाग के पुरातन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों, कार्यकर्त्रियों एवं स्थानीय समुदाय को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलेगी।