
डायल-112 पर झूठी सूचना देने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस को किया था गुमराह
बलिया। थाना उभांव पुलिस ने डायल-112 पर गलत सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वाहन की चाभी और रुपये छीनने की फर्जी सूचना दी थी।
पुलिस के मुताबिक 11 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:55 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों की गाड़ी की चाभी और 4500 रुपये छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना उभांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की।
पूछताछ में मामला फर्जी पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन की चाबी निकालने और रुपये छीनने जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सचिन यादव पुत्र स्व. घूरा शंकर यादव निवासी जिउतपुरा, यश यादव पुत्र अनिल यादव निवासी भीटा भुवारी और गुफरान पुत्र नवीउल्लाह खान निवासी तिरनई खिजिरपुर शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर उन्हें ग्राम न्यायालय बेल्थरारोड, जनपद बलिया भेज दिया।