जेएनसीयू में दीक्षोत्सव के तीसरे दिन आयोजित की गई लोकनृत्य प्रतियोगिता

Spread the love

जेएनसीयू में दीक्षोत्सव के तीसरे दिन आयोजित की गई लोकनृत्य प्रतियोगिता
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में बृहस्पतिवार को लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभाग के छात्र – छात्राओं द्वारा भिन्न भिन्न भारतीय लोकनृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। पूजा यादव, इंदु, दीपिका, कौशिकी, वर्षा, कौस्तुभी, सोनम आदि छात्राओं ने चरकुला, गरबा, हरियाणवी, घूमर आदि लोकनृत्यों की सजीव प्रस्तुति दी।प्रतियोगिता का समन्वय डॉ. तृप्ति तिवारी एवं डॉ. संध्या ने किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय , डॉ. सरिता पाण्डेय एवं डॉ. रामसरन यादव रहे।पूरे कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे एवं सह-समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी रहीं। डॉ. पुष्पा मिश्रा, शैक्षणिक निदेशक, डॉ. संदीप यादव, डॉ. दिलीप मद्धेशिया, डॉ. प्रेमभूषण यादव आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *