बलिया में लैपटॉप व नकदी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बलिया में लैपटॉप व नकदी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

फर्नीचर की दुकान में काम करने वाले कारीगरों ने घटना को दिया अंजाम

बलिया। रसड़ा पुलिस ने फर्नीचर की दुकान में हुए चोरी का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान एवं नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।फर्नीचर की दुकान पर काम करने वाले कारीगरों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम व पता विशाल उर्फ अमित पुत्र कमलेश शर्मा निवासी हिता का पुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया तथा विशाल कुमार शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी नरायनपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया बताया। अभियुक्तों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, एक बैग, एक लोहे की रॉड तथा 1,44,100 नकद बरामद किया। गए। वहीं दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। घटना तीन जुलाई 2026 की है। वादी ने थाने तहरीर दिया था कि दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान का काउंटर तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और नकदी चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और टीमों को अभियुक्तों की तलाश में लगाया। जांच के दौरान सामने आया कि दुकान में कार्यरत कारीगरों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की तत्परता से घटना का जल्द खुलासा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *