स्नान करते वक्त किशोर की डूबने से मौत

Spread the love

स्नान करते वक्त किशोर की डूबने से मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शमशुद्दीनपुर गांव स्थित पोखरी में स्नान करते समय डूब जाने से सत्येंद्र राजभर (13) पुत्र रविन्द्र राजभर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं,  परिजनों का रो -रोकर बुराहाल है। बताया जा रहा है कि शनिवार की अपराह्न में सत्येंद्र गांव से बाहर बकरी चराने गया हुआ था। जहाँ गांव के अन्य बच्चों के साथ पोखरी में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने के कारण की डूब गया। यह देख बच्चों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने प्रयास कर सत्येन्द्र को बाहर निकालकर सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *